निकाय चुनाव में अपने प्रचार की जगह कांग्रेस का दुष्प्रचार करती नजर आई आरूषी सुन्द्रियाल
- Dainik Uttarakhand News
- 8 फ़र॰
- 2 मिनट पठन
देहरादून में जहां एक तरफ पूरा शहर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बैनर पोस्टर और झंडों से पटा नजर आया वहीं दूसरी तरफ निर्दलीय मेयर प्रत्याशी आरूषी सुन्द्रियाल का पूरे देहरादून में कहीं भी बैनर पोस्टर झंडा इत्यादि नजर नहीं आयाय। आरूषी पूरे चुनाव के दौरान अपने चुनाव प्रचार के बजाय कांग्रेस के विरुद्ध बयान बाजी करती नजर आई। आरूषी का चुनाव खर्च भी सबसे कम मात्र 19,146 रुपए रहा। आरूषी ने उत्तराखंड कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कांग्रेस का दुष्प्रचार किया जिसका कारण पूछे जाने पर आरूषी ने कहा कि, "चुनाव में उतरने के पीछे मेरा उद्देश्य चुनाव जीतना रत्ती भर भी नहीं था। मेरा उद्देश्य उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व का काला चेहरा बेनकाब करने का था जिसमें मुझे सफलता मिली प्रतीत हो रही है। चुनाव के माध्यम से उत्तराखंड के प्रमुख लोगों का मेरी आपबीती पर ध्यान केंद्रित हुआ है जो मेरा मुख्य उद्देश्य था। साथ ही बिना किसी आडंबर और चुनाव प्रचार के जो वोट मिले हैं उनसे मैं संतुष्ट हूं।"
दरअसल आरूषी सुन्द्रियाल ने खुद पर हुए जानलेवा हमले और पूरे घर में तलाशी और तोड़फोड़ होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया था इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर डालनवाला थाने में कुछ कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से अभी तक पुलिस द्वारा आरूषी का समस्त निजी एवं व्यवसायिक सामान घटनास्थल पर सीज़ पड़ा है। आरूषी का आरोप है कि उन्हें 20 अगस्त को अपनी जान बचाकर नाइट सूट में अपने ही घर से बाहर भागना पड़ा था और अभी तक ना तो आरूषी को अपनी संपत्ति प्राप्त हुई है और ना ही दोषियों की गिरफ्तारी हुई है। किसी भी महिला के लिए अचानक घर से बिना किसी सामान बेघर हो जाने की प्रताड़ना सर पर पहाड़ टूटने जैसी है और ऐसी भीषण स्थिति में उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व द्वारा आरूषी पर दोषी कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध कोई बयान बाजी और कानूनी कार्यवाही ना करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद आरूषी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय मेयर प्रत्याशी बनकर उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व को महिला विरोधी और महिलाओं के प्रति संवेदनशील बताते हुए कांग्रेस के विरुद्ध प्रचार कर निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी क्षति पहुंचाई।

コメント